मानव सहयोग सोसायटी द्वारा 17वाँ आँखों का फ्री चैकअप कैम्प लगाया

जालंधर, (संजय शर्मा/अशोक )- कलासिंगा रोड पर स्थित शिव मंदिर में मानव सहयोग सोसायटी की मानव सहयोग सोसायटी एवं शिव मंदिर चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा स्वर्गीय श्रीमती उषा मल्होत्रा व श्री केवल कृष्ण मल्होत्रा की मधुर स्मृति में 17वाँ आँखों का फ्री चैकअप एवं आपरेशन कैम्प को मानव सहयोग ऑई केयर सैंटर एवं चैरीटेबल डिस्पैसरी, शिव मंदिर, भगत दी खुई, काला संघिया रोड, बस्ती शेख, जालंधर मे लगाया गया. एक्वा सिस्टम, जालंधर के मैनेजिंग डायरैक्टर श्री सुनील कुमार मल्होत्रा ने इस कैंप का उद्घाटन कियाl सोसाइटी के महासचिव श्री विनेश जैन ने सोसाइटी की गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा सोसाइटी के प्रधान डॉ. एस. के. शर्मा ने आए हुये सभी अतिथिओ का स्वागत किया व मरीजो को शुभकामनाए दी. उन्होंने बताया कि एक अग्रणी NGO  है जो पिछले 50 सालों से चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपनी 4 डिस्पैसरियों, 1 मोबाइल वेन डिस्पेन्सरी, 4 साक्षरता कक्षाओं, 1 वोकेशनल ट्रैंनिंग सैंटर, 1 सीनियर सिटीजन डे केयर सैंटर तथा CBSE मान्यता प्राप्त स्कूल द्वारा अनेक लोगो को लाभ पहुँचा रही है। चिकित्सा के क्षेत्र में हमारी सभी डिस्पैसरियों में मूल सुविधाओं का समय-समय पर विस्तार किया गया है।यह कैम्प प्रातः 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक लगाया गयाI आँखों के माहिर डॉ. उत्तम ओहरी द्वारा 553 मरीजों का चैकअप किया गया और 138 लोगो के ऑपरेशन किये जायेंगेl जरूरतमंद लोगो के नि:शुल्क लैब टैस्ट किये गए व दवाईयाँ भी नि:शुल्क दी गईI इस के इलावा मरीजो के दाँतो का चैकअप डॉ. मधुरिमा व फिजियोथेरेपी का चैकअप डॉ. पूजा शर्मा द्वारा किया गया।इस अवसर पर डॉक्टर एस के शर्मा श्री विनेश जैन, श्री सुनील मल्होत्रा रमेश सेवक, मुकंद राय गुप्ता, आलोक सोंधी, संदीप जैन, हरीश गुप्ता, डॉक्टर वीके वासुदेव, शिविका, आदिव, भीमसेन जलोटा, टिंकू जुल्का, अजय सियाल, बालकिशन शर्मा, विनोद कुमार, हैप्पी सेकड़ी, एसके विज, सुभाष जी, अरुण जी वह शहर के अन्य गण मान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *