जालंधर, (संजय शर्मा)-श्री गुरु रविदास जी की जयंती की उपलक्ष्य में श्री गुरु रविदास बावा जी मंदिर प्रभंधक कमेटी मंदिर लम्मा पिंड की तरफ से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। जिसका स्वागत पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच पंजाब ने किशनपुरा रोड पर लगाए गए विशेष मंच दौरान पुष्प वर्षा कर किया इस अवसर पर स्मृति मंच पंजाब के के प्रधान किशनलाल शर्मा ने शोभा यात्रा में शामिल गणमान्यों को सम्मानित करते हुए कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज भारत में 15वीं शताब्दी के एक महान संत दर्शन शास्त्री, कवि, समाज सुधारक और ईश्वर के अनुयायी थे और कहा कि आज समय कि जरूरत है श्री गुरु रविदास जी के बताये गए मार्ग पर चल कर हर युवा भारत कि धर्म संस्कृति को बचाने के लिए आगे आये ये तभी संभव हो सकता है कि हम श्री गुरु रविदास जी का जीवन पड़े। इस अवसर पर कॉमेट प्रधान रवि कुमार ने कहा कि हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी शोभा यात्रा में हजारों कि संख्या में जो भक्त शामिल हुए है में उनका आभार व्यक्त करता बैंड बाजों के साथ यह शोभा यात्रा लम्मा पिंड से चल कर विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापिस बावा जी मंदिर में सम्पन्न हुई इस दौरान मार्ग स्थल पर सोसयटियों व मार्किट कमेटियों कि तरफ से लंगर लगाए गए इस मोके पर केवल कृष्ण काला, बलदेव कुमार, ओमप्रकाश, लवली साहबी, अमरजीत, सुरिंदर, बावा वर्मा, अजमेर सिंह बादल, रामपाल आदि भी मौजूद थे।