प्लेसमेंट कैंप में 46 उम्मीदवार नौकरी के लिए चुने

जालंधर, (रोहित)-जिला प्रशासन के नेतृत्व में वीरवार को डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो ऑफ एम्प्लॉयमेंट एंड बिजनेस (डीबीईई) द्वारा आयोजित प्लेसमैंट कैंप के दौरान 46 उम्मीदवारों को नौकरियों के लिए चुना।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए रोजगार उत्पति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी रणजीत कौर ने बताया कि आज जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें पी.एन.बी. मेट लाइफ, कोटक महिंद्रा, यूनिक करियर, बोस इंटरनेशनल और स्विगी जैसी कंपनियों ने पहुंच की और 73 उम्मीदवारों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि कंपनियों द्वारा इंटरव्यू के दौरान 46 उम्मीदवारों को नौकरी के लिए चुना गया।
उन्होंने कहा कि डी.बी.ई.ई जिला प्रशासन के नेतृत्व में युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभा जा रही है। उन्होंने युवाओं से रोजगार के अधिक अवसरों का लाभ उठाने के लिए जिला प्रशासकीय परिसर में स्थित जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो के दफ्तर से संपर्क करने या हेल्पलाइन नंबर 90569-20100 पर संपर्क करने की भी अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *