जालंधर, (संजय शर्मा)- शहर में आए दिन लगातार चोरी की वारदात दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है चोर लगातार बेखौफ होकर हर एरिया में चोरी कर रहे हैं । शिवसेना उत्तर भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कंबोज ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा है कि जालंधर में हर रोज हो रही है चोरी की वारदातें चोरों को अब पुलिस का डर ही नहीं रहा इसीलिए दिनदहाड़े हो रही है चोरियां मैं जालंधर के पुलिस कमिश्नर साहब से मांग करता हूं कि चोरों को जल्द से जल्द पड़कर जेल में बंद किया जाए दीपक कंबोज ने कहा है कि आए दिन आतंकवादी खालिस्तान संगठन की ओर से सरेआम जान से मार देने की धमकियां लगातार मिल रही है जिसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को बताने पर भी पुलिस प्रशासन आंखें बंद कर तमाशा देख रहा है ऐसा लग रहा है कि पुलिस प्रशासन पंजाब में हिंदुओं को खत्म करने की साजिश रच रहा है क्योंकि जब से आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से लेकर आज तक हिंदुओं के साथ धक्का हो रहा है हिंदुओं का कोई भी काम पुलिस प्रशासन नहीं कर रहा क्योंकि कल फगवाड़ा में भी शिवसेना नेता राजेश पलटा के ऊपर कुछ शरारती तत्वों ने जानलेवा हमला किया क्योंकि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस हिंदुओं की रक्षा सुरक्षा यकीनी बनाने में बिल्कुल फेल हो चुकी है इसीलिए बहुत जल्द पंजाब के सभी हिंदू संगठन इकट्ठे होकर पंजाब में एक प्रोग्राम किया जाएगा क्योंकि विदेश में बैठे आंतकवादी खालिस्तान संगठन एवं गैंगस्टर पंजाब में हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं इसीलिए मैं देश के प्रधानमंत्री से मांग करता हूं कि पंजाब की ओर ध्यान देकर पंजाब को बचाया जाए क्योंकि पंजाब के हालात दिनभर दिन खराब हो रहे हैं। क्योंकि पंजाब सरकार पंजाब में ना तो क्राइम को रोक रही है और ना ही चोरों को पंजाब में चोरों के के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उनको तो पुलिस का डर ही नहीं रहा क्योंकि दिनदहाड़े हो रही है चोरियां और हो रही है। बाहर जाते पंजाब में लाइन ऑर्डर की उड़ रही है धज्जियां इसीलिए दीपक कंबोज ने कहा है कि पंजाब को बचाने के लिए पंजाब में सख्त कानून बनाया जाए।