जालंधर, नगर निगम अवैध बिल्डिंगों पर कार्रवाई करती नजर आ रही है। इसी बीच मिली खबर के अनुसार आज सोमवार को सुबह ग्रीन मॉडल टाउन के पास नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिहायशी इलाके में बनी कमर्शियल बिल्डिंग पर डिच मशीन चला कर बिल्डिंग को गिरा दिया है। बताया जा रहा है कि नोटिस के बावजूद बिल्डिंग का अवैध निर्माण चल रहा था। बता दें ये पूरी कार्रवाई एटीपी सुखदेव सिंह की निगरानी में हुई है। उन्होंने इस दौरान कहा कि उक्त बिल्डिंग कमर्शियल बिल्डिंग रिहायशी इलाके में बन रही थी। बिल्डिंग मालिक को नोटिस भी दिया गया था और रविवार उक्त बिल्डिंग का काम भी बंद करवाया गया। इसके बावजूद मालिक ने चुस्ती दिखाते हुए नोटिस की परवाह किए बिना देर रात लेंटर डलवा दिया, जिसके चलते आज बिल्डिंग को गिराने की कार्रवाई की गई है। इस दौरान एटीपी ने लोगों से अपील की है कि वह नक्शा पास करवाकर बिल्डिंग का निर्माण करवाए।