‘जब मेयर जैसे छोटे चुनाव में धांधली हो सकती है तो लोकसभा इलेक्शन में ..

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन को हार मिली है। इंडिया गठबंधन ने बीजेपी पर धांधली करके जीतने का आरोप लगाया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर यह चुनाव लड़ा था। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने मंगलवार को कहा कि ये दिखाता है कि भाजपा इतने छोटे से मेयर चुनाव में अगर इस प्रकार की गैरकानूनी और अंसवैधानिक घटना को अंजाम दे सकती है तो आप कि लोकसभा चुनाव की हार देखते हुए ये लोग क्या करेंगे? क्या भाजपा इस देश को नॉर्थ कोरिया बनाना चाहती है जहां चुनाव ही ना हो?। राघव चड्ढा ने कहा कि आज जो हमने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान देखा वह न केवल असंवैधानिक और गैरकानूनी चीज ही नहीं थी बल्कि देशद्रोह है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आज जो हमने अवैधता देखी उसे सिर्फ और सिर्फ देशद्रोह ही कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *