जालंधर, थाना भार्गव कैंप के नजदीक एक व्यक्ति ने बताया कि कार को चोर धक्का मार चुरा कर ले गए। शहर में आए दिन लगातार चोरी की वारदात लगातार बढ़ती ही जा रही है वहीं पुलिस प्रशासन पूरी शक्ति से कार्रवाई करते हुए नजर आ रही है पर देखा जाए तो दिन प्रतिदिन चोरी की घटनाएं लगातार थमने के नाम ही नहीं ले रहा है आए दिन चोरी की नहीं ही अंदाज में घटनाएं सुनने को मिल रहा है वही ताजा घटना भार्गव कैंप की बताई जा रही है जहां चोर ने बड़ी ही होशियारी से गाड़ी चुरा ले गया कार चोरी का मालिक को सुबह उसे समय पता चला जब घर के पास कर खड़ी नहीं पाई देखी। जानकारी देते हुए बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्ट का काम करने वाले मोहम्मद सलीम निवासी मॉडल हाउस, निकट श्री लक्ष्मी नारायाण मंदिर ने बताया कि रात को उसने कर अपने घर के बाहर खड़ी की हुई थी। सुबह देखा तो कर गायब थी।सीसीटीवी कैमरे में रात 1,30 के करीब उनकी जेन कार को दो व्यक्ति धक्का मार के चुरा कर ले जा रहे हैं। इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी है।