भारत का साल 2047 तक विकसित होने का सपना हो सकता है साकार

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2027-28 तक भारत 5 लाख करोड़ डॉलर से सबसे अधिक GDP के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला वाला देश बन जाएगा. इसके साथ ही, 2047 तक भारत 30 लाख करोड़ की डॉलर की जीडीपी के साथ एक विकसित राष्ट्र होगा.

दरअसल, साल 2014 में देश की अर्थव्यवस्था दसवें स्थान पर थी, लेकिन 2014 से लेकर 2023 तक भारत की अर्थव्यवस्था में 83% का इजाफा हुआ. वहीं इसी समय में चीन की जीडीपी में 84%, अमेरिका की जीडीपी में 54 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. नौ सालों में भारत ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, इटली और ब्रजील को पीछे छोड़ 10वें स्थान से 5वें स्थान पर अपनी जगह बना चुका है. 2014 से 2023 के बीच ब्रिटेन की जीडीपी में 3 प्रतिशत, फ्रांस की जीडीपी में 2 प्रतिशत, रूस की जीडीपी में 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. वहीं इटली की जीडीपी में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. ब्रजील की जीडीपी में तो 15 प्रतिशत की गिरावट आई है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *