पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने लड़कियों के सशक्तिकरण पर दिया जोर

गोराया/फिल्लौर (जालंधर), पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह सधवां ने आज लड़कियों के सशक्तिकरण पर जोर दिया और माता-पिता से कहा कि वे अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाएं ताकि वह पढ़-लिखकर आत्मनिर्भर बनें और देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में बराबरी की भूमिका निभा सके।

एक संस्था द्वारा गांव घुडका में 5101 लड़कियों की लोहड़ी मनाने के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधान सभा स्पीकर ने कहा कि किसी भी देश और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए लड़कियों को शिक्षित और सशक्त बनाना समय की मुख्य जरूरत है।
महिलाओं को उचित सम्मान देने का न्योता देते हुए श्री सधवां ने कहा कि हमारे गुरुओं ने भी हमें महिलाओं का सम्मान करने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है, चाहे वह शिक्षा, खेल, राजनीति या अन्य कोई क्षेत्र हो, बल्कि वह हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ बराबरी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि पंजाब विधानसभा में 12 महिला विधायक चुनी गई है।

विधानसभा स्पीकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सभी वर्गों के कल्याण और विकास के लिए वचनबद्ध है और सरकार महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर प्रदान कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने माताओं को अपने बच्चों को मातृभाषा से जोड़े रखने के लिए भी प्रेरित किया।

इसके बाद पंजाब के एन.आर.आई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और वित्त मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य लड़कियों को बढिया शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान कर सशक्त बनाना है, जिसके लिए सरकार लगातार गंभीर प्रयास कर रही है।

इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को नशे के खिलाफ खड़े होने का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है, जिसमें महिलाओं को आगे बढ़कर योगदान देना चाहिए।
इस मौके पर एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, ने एन.जी.ओ.को विवेकाधीन कोष से 5 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह सधवां, एन.आर.आई मामलो के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने 11 लडकियों को भी सम्मानित किया।
इस मौके पर विधायक शीतल अंगुराल, पंजाब एग्रो के चेयरमैन मंगल सिंह, एस.डी.एम. अमनपाल सिंह, आप नेता जोगिंदर सिंह मान, प्रिं. प्रेम कुमार, दीपक बाली आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *