जालंधर, जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो द्वारा बुधवार को जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित प्लेसमेंट कैंप में 23 उम्मीदवारों को रोजगार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।
इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो के डिप्टी डायरेक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल के निर्देशों पर जिला रोजगार ब्यूरो युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए समय-समय पर प्लेसमेंट कैंप आयोजित करता है।उन्होंने कहा कि इसी कड़ी के तहत आज ब्यूरो में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें एस.बी.आई. जीवन बीमा, एच.डी.एफ.सी बैंक, एक्सिस बैंक और मुथूट फाइनेंस कंपनियों ने भाग लिया और 35 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें से 23 को युवाओ को रोजगार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।
उन्होंने जिले के युवाओं से रोजगार के अधिक अवसरों के लिए जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो द्वारा आयोजित प्लेसमेंट कैंप में अधिक से अधिक भाग लेने को कहा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए दफ़्तर के हेल्पलाइन नंबर 90569-20100 पर संपर्क किया जा सकता है।