गैंगस्टर कौशल चौधरी गैंग के गैंगस्टर को लगी गोली

जालंधर, मीडिया रिपोर्ट मुताबिक पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि सीआईए स्टाफ की टीम और गैंगस्टर्स के बीच जंडियाला के पास गांव समरावा में फायरिंग हुई है। इस फायरिंग के दौरान गैंगस्टर्स द्वारा पुलिस पर फायरिंग की जबकि जवाबी फायरिंग में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। इस दौरान एक गैंगस्टर को गोलियां लगीं हैं जिससे वह घायल हो गया जिसे हॉस्पिटल लेजाया गया है। यह गैंगस्टर्स कोशल गैंग से संबंधित बताया जा रहा है। इसके पास 32 बोर का पिस्तौल था जिससे इसने पुलिस पर फायरिंग की थी। बताया जा रहा है कि यह वही गैंगस्टर है, जिन्होंने बस स्टैंड के पास एक ट्रैवल एजेंट की गाड़ी पर गोलियां चलाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *