अटल जी की तरह देशभक्ति का नशा करो तभी मेरा पंजाब नशा मुक्त होगा : किशन लाल शर्मा

जालंधर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस को समर्पित 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से जन्मदिवस को समर्पित नशा मुक्त पंजाब भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब बनाने के लिए संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है इसी कड़ी में आज संतोषी नगर में शाइन ऑक्सफोर्ड में भारी संख्या में बच्चों ने अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए संकल्प लिया की अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेकर पंजाब को नशा मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए हर युवा सहयोग देगा। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के पंजाब प्रधान किशन लाल शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब को नशा मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त तभी किया जा सकता है जैसे अटल जी ने देश भक्ति का नशा करके पूरे विश्व में भारत मां का नाम ऊंचा किया इसी तरह स्कूली बच्चे करना है तो देश भक्ति का नशा करें जिससे देश को भी लाभ मिलेगा और समाज को भी और उन्होंने कहा कि अटल जी के सपनों का भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूरा कर रहे हैं वाजपेई जी का सपना था की मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम जी का मंदिर बने और धारा 370 हटे वह काम राष्ट्रभक्त नरेंद्र मोदी जी ने पूरा किया और यह भी कहा कि अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही है की नरेंद्र मोदी जी की नीतियों का समर्थन करना इस अवसर पर समाज सेविका शालू ने कहा कि अटल जी का जीवन हर युवा को पढ़ना चाहिए ताकि अटल जी का जीवन पढ़ कर मिलेगी इस अवसर पर अजमेर सिंह बादल नवीन भला राजेंद्र शर्मा गुरमीत सिंह गुरमीत सिंह करण सिंह जगतार सिंह आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *