नई दिल्लीः नए साल का आगमन होने में अब बस कुछ दिन ही रह गए हैं. लोग इस नए साल का स्वागत हंसते-मुस्कुराते हुए करना चाहते हैं. यह साल भारतीयों के लिए सुख और दुख दोनों से भरा हुआ था. हाल ही में भारत को वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के फाइनल में मिली हार से करोड़ों भारतीयों का दिल टूट गया. वहीं चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग से हर एक भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया. वहीं ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. वहीं उत्तराखंड के सिल्कयोर टनल हादसे में 41 मजदूरों की जान बच जाने पर हर किसी ने भगवान का शुक्रिया अदा किया. अब साल 2023 अपने आखिरी मोड़ पर है. 9 दिन बाद नए साल का आगमन हो चुका है. नया साल हम भारतीयों के लिए एकदम फुल पैक रहने वाला है. चाहे वो राजनीति के क्षेत्र में हो या खेल का क्षेत्र या फिर अंतरिक्ष का क्षेत्र हो. 2024 में कई बड़े कार्यक्रम होने वाले हैं. बता दें कि साल 2024 की शुरुआत राम मंदिर के उद्घाटन से होने वाला है. 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी. देश में चुनाव का माहौल 2024 के शुरुआत में ही लोकसभा चुनाव होंगे. संभावना है कि अप्रैल-मई के बीच चुनाव कराए जा सकते हैं. वहीं लोकसभा चुनाव के बाद सात राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे. जिनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड शामिल है. 2024 का लोकसभा चुनाव एनडीए और इंडिया महागठबंधन के बीच होने वाला है. इंडिया महागठबंधन में कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके), अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), जेडीयू, शिव सेना (यूबीटी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), समाजवादी पार्टी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, आम आदमी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल सहित 27 पार्टियां शामिल हैं. ISRO के 6 बड़े मिशन इस बीच, भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो साल 2024 में कई मिशन लॉन्च करेगा. जिसमें गगनयान मिशन के तहत देश का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम, मंगलयान-2 शुक्रयान-1 शामिल है. मंगलयान मिशन के तहत मंगल ग्रह की जानकारी जुटाई जाएगी. वहीं शु्क्र ग्रह पर रिसर्च के लिए शुक्रयान-1 की लॉन्चिंग की जाएगी. इसरो का साल 2024 का एक बहुत बड़ा अभियान नासा के सहयोग के साथ होने वाला “नासा इसरो सिंथेटिक अपर्चर राडार” यानि निसार अभियान है. वहीं खेल जगत की बात करें तो जापान की राजधानी टोक्यो में ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा. बता दें कि इससे पहले जब ओलंपिक का आयोजन हुआ, तब पूरी दुनिया में कोरोना का साया मंडरा रहा था. वहीं क्रिकेट फैंस के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में होने वाला है, जिसमें पहली बार 20 टीमें हिस्सा लेंगी. इसके अलावा उज्बेकिस्तान में अगले साल फुटबॉल वर्ल्ड कप का भी आयोजन होने वाला है.