कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडोने एक बार फिर भारत-विरोधी मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि अमेरिका ने नरेंद्र मोदी सरकार के सुर बदल दिए हैं. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने भारत को अधिक शांत रुख अपनाने के लिए राजी कर लिया है. ट्रूडो ने कहा कि उन्हें लगता है कि अमेरिका ने भारत को चेतावनी दी है इसलिए संबंधों में थोड़ी नरमी आई है और भारत के सुर बदले हैं. उन्होंने हालांकि यह जरूर कहा है कि इस मामले के बाद नई दिल्ली के साथ ओटावा के संबंधों में भारी बदलाव आया है. असल में जस्टिन ट्रूडो ने एक टीवी चैनल को साल के अंत में दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे लगता है कि एक समझ की शुरुआत हुई है कि वे इसके जरिए अपना रास्ता नहीं बदल सकते हैं. इस तरह से सहयोग करने के लिए एक खुलापन है कि शायद वे पहले कम खुले थे. उन्होंने इंटरव्यू में यह भी कहा कि निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा अभी भारत के साथ लड़ाई की स्थिति में नहीं रहना चाहता और इसके बजाय व्यापार समझौते और इंडो-पैसिफिक रणनीति को आगे बढ़ाने पर काम करना चाहता है.