पुली क्षेत्र की जनता सीवरेज जाम व कूड़े के ढेरों की समस्या को लेकर त्रस्त : किशन लाल शर्मा

जालंधर, (रोजाना आजतक )-इकहरी पुली में भाजपा नेताओं ने किया सीवरेज जाम कूड़े के ढेरों के खिलाफ किया प्रचंड प्रदर्शन हाथों में केजरीवाल, भगवंतमान, बलकार  सिंह की तख्तियां पकड़ नारे लगाए कूड़े की ढेर, टूटी सड़कें, गन्दा पानी यह है सरकार की असली कहानी।इस अवसर पर भाजपा नेता किशन लाल शर्मा ने कहा की आम आदमी पार्टी ने पंजाब का विकास नहीं विनाश कर दिया है और शहर में हर तरफ सड़कें टूटी है, कूड़े के ढेर , सीवरेज की समस्या इसके लिए न तो शासन को चिंता है और ना ही प्रशासन को।  शर्मा ने कहा पिछले वर्षों से इकहरी पूली में सीवरेज की समस्या और कूड़े के ढेरो की समस्या ना  तो आम पार्टी नेता और न ही नगर निगम अधिकारी ध्यान दे रहे है।  शर्मा ने कहा इस समस्या के कारण दुकानदारों का बहुत नुक्सान होता है और आसपास के क्षेत्रवासी भी सीवरेज की समस्या  से परेशान है नगर निगम अधिकारीयों को चाहिए इस समस्या को जल्द हल करें ताकि छोटे छोटे बच्चे स्कूल जाने से भी वंचित रह जाते है इस समस्या का समाधान जल्द ढूंढना चाहिए और कहा की जालंधर के चौमुखी विकास के लिए आने वाले लोक सभा चुनावों में भाजपा के उम्मीदवारों को जिताएं कयोंकि जालंधर और पंजाब का चौमुखी विकास भाजपा ही कर सकती है।  इस अवसर पर मंडल भाजपा के महामंत्री शाम शर्मा ने कहा अगर निगम के अधिकारीयों ने इसका हल नहीं किया तो भाजपा के कार्यकर्ता पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे व पुतले जलाये जायेंगे।  इस मोके पर नवीन भल्ला, गुरप्रीत रिंकू, सन्नी शर्मा, परवीन सेठ, सुरिंदर सिंह, जे डी शर्मा, सुखविंदर सिंह, राजविंदर सिंह, गुरनाम सिंह, मलकीत सिंह, राजिंदर शर्मा आदि भरी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *