जयपुर, राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि 5 दिसंबर को जयपुर में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। डोटासरा ने कहा कि यह बैठक कल होने वाली थी लेकिन अब इसे 5 दिसंबर को बुलाया गया है। माना जा रहा है कि बैठक में हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। माना जा रहा है कि सीएम अशोक गहलोत आज साढ़े पांच बजे राज्यपाल से मिलेंगे और अपना इस्तीफा सौंप सकते है। राजस्थान में इस बार कांग्रेस की उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं रहे है। हर बार की तरह राजस्थान में हर पांच साल बाद सरकार बदलने का ट्रेंड रहा है। इस बार भी रिवाज नहीं बदला है। लेकिन राज बदल गया है। बता दें पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने परिणाम जारी होने से पहले दावा किया था कि कांग्रेस की सरकार बनेगी। लेकिन सरकार बीजेपी की बन रही है।
राजस्थान में लाल डायरी के मुद्दे पर गहलोत सरकार के खिलाफ बीजेपी को मुद्दा थमाने वाले राजेंद्र गुढ़ा चुनाव हार गए है। उन्हें बीजेपी के शुभकरण चौधरी ने चुनाव हराया है। गहलतो सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने इस बार बार शिवसेना शिंदे गुट के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा था। लेकिन जीत नसीब नहीं हुई है। इसी प्रकार खंडेला से कांग्रेस के दिग्गज नेता महा्देव सिंह खंडेला को बीजेपी के सुभाष मील ने हरा दिया है। मील को सचिन पायलट का समर्थक माना जाता है।