ओसियां सीट पर BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस की दिव्या मदेरणा को हराया

जोधपुर (राजस्थान, राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में ओसियां सीट पर भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा विधायक दिव्या मदेरणा (Divya Maderna) को 2807 वोटों से हराकर चुनाव जीत लिया है। 19 राउंड तक चली मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी भेरा राम चौधरी (सियोल) को 103746 वोट मिले हैं, जबकि दिव्या मदेरणा को 100939 वोट से ही संतोष करना पड़ा है। बता दें कि, इस बार के चुनाव में कांग्रेस नेता दिव्या मदेरणा की ओसियां विधानसभा सीट भी एक हॉट सीट बनी हुई थी। दिव्या दूसरी बार फिर राजस्थान की ओसियां विधानसभा सीट से मैदान में थींं। दिव्या राजस्थान की वर्तमान विधानसभा में भी ओसियां से ही विधायक हैं। दिव्या एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं, इसलिए राजनीति उन्हें विरासत में मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *