जालंधर का माहौल ख़राब करने वाली आप सरकार को लोग बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे : सुशील शर्मा

जालंधर, (संजय शर्मा)- भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जालंधर शहर की बुरी दुर्दशा के लिए मान सरकार जिम्मेदार है।उन्होंने कहा कि यह सरकार नगर निगम चुनाव होने नहीं दे रही है जिस कारण कोई भी प्रतिनिधि निगम में नहीं जा रहा और विकास कार्य पूरी तरह ठप्प पड़े हुए हैं।उन्होंने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है कि वह थोड़े समय बाद ही नगर निगम के कमिश्नर को बदल रही है और पिछले निगम कमिश्नर को बदलने के अभी तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी नहीं दी गई है जिसके कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है,लोगों को एनओसी नहीं मिल रही है और जिसके कारण लोगों के बहुत से कामों में देरी हो रही है।उन्होंने कहा कि इस कारण जालंधर के लोग बहुत पीड़ा में है और उस पीड़ा को पूछने वाला न पंजाब सरकार का कोई प्रतिनिधि आया है और ना भगवंत मान इसके बारे में विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर निगम के चुनाव हुए होते तो बिना कमिश्नर के जालंधर को पूछने वाला मेयर होता जालंधर का रुका हुआ विकास तो करता।उन्होंने कहा कि शहर की सड़को की हालत इतनी ज्यादा खराब और दयनीय है कि लोगों को इस रास्ते पर चलने में बहुत मुश्किलों का सामना कर पड़ता है और कई बार वाहन बड़ी दुर्घटना का शिकार होते बाल बाल बचते है।उन्होंने कहा कि मान सरकार लोगों के हितों को ना देखते हुए अपने हितों को प्राथमिकता दे रही है।उन्होंने कहा कि आप ने वोट के बदले लोगों को गंदा पानी,खराब सीवरेज,टूटी सड़के,डेंगू मलेरिया टाइफ़ायड जैसी बीमारियां बदले भी दी है।उन्होंने कहा कि सीवर लाइन के खुले ढक्कन,सीवरेज के गंदे पानी से सड़कों पर फ़ैली बद्बू आम लोगों के लिए हर दिन नई मुसीबत बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के दो विधायक और सांसद भी पंजाब की सतारूड पार्टी के हैं पर इसके बावजूद भी शहर में सीवरेज और व्यवस्था सफाई की किसी अधिकारी द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।उन्होंने कहा कि पंजाब का माहौल ख़राब करने वाली आप सरकार को लोग बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेंगे और आगामी निगम चुनावों में इनकी हार तय है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को लोगों के साथ किये झूठे वायदों का जवाब जनता की अदालत में देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *