जब से ‘एनिमल’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है इसने सोशल मीडिया पर तूफान मचा रखा है। रणबीर कपूर अनिल कपूर और बॉबी देओल से सजी इस फिल्म के ट्रेलर को जमकर तारीफ हो रही है और अब लोगों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू ने बॉबी देओल की तारीफ में काफी कुछ कहा है। इन दिनों रणबीर कपूर अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर धूम मची है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है लोग इलकी तारीफें करते नहीं थक रहे। फिल्म की कहानी से लेकर कलाकारों की जमकर तारीफ हो रही है। तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू ने भी ट्रेलर देखा और बताया कि ‘एनिमल’ में बॉबी देओल को देखकर वह हैरान रह गए। बता दें कि ‘एनिमल’में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आ रहे हैं, जो एक ऐसे बेटे की भूमिका में हैं जो अपने पिता को लेकर बचपन से लेकर बड़ा होने तक बहुत क्रेजी है। इस फिल्म का निर्देशन ‘कबीर सिंह’ फेम संदीप रेड्डी वांगा ने किया है जिसमे बॉबी देओल खतरनाक अवतार में दिखे हैं।