कौन है बीटेक का स्टूडेंट लारेब हाशमी?

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार को राजस्थान के उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड जैसा एक मामला सामने आया है. यहां लारेब हाशमी नाम के एक B-tech स्टूडेंट ने कथित तौर पर इस्लाम के अपमान करने पर सिटी ई-बस के कंडक्टर की गर्दन पर हमला कर दिया. हमला करने के बाद आरोपी ने एक वीडियो भी बनाया और मौके से फरार हो गया. बाद में यूपी पुलिस द्वारा चांडी बंदरगाह के पास से आरोपी को पकड़ लिया गया. आरोपी लारेब हाशमी पाकिस्तानी मौलाना खादिम हुसैन रिजवी से प्रभावित है. वीडियो में पाकिस्तानी मौलाना खादिम हुसैन रिजवी को कोट करके कह रहा है…’या खादिम हुसैन रिजवी, आपने फरमाया था, अल्लाह के नाम पर निकलो, फरिश्ते आएंगे, एक कत्ल नहीं करना, दुश्मनों ने इस्लाम दे लाशों के ढेर लगा देने हैं.’ पाकिस्तानी मौलाना खादिम हुसैन रिजवी तहरीक-ए लब्बेक का संस्थापक था .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *