डीप फेक AI टूल के खिलाफ रश्मिका मंदाना को मिला स्‍टार्स का साथ, कहीं अभ‍िशाप तो नहीं ये आविष्‍कार!

साउथ और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के फेक वायरल वीडियो ने हर तरफ हलचल पैदा कर दी है। उनके वीडियो को देख लोग डर गए हैं। असली-नकली के बीच फर्क पहचानना लगभग नामुमकिन है और इसी बात ने सबकी चिंता बढ़ा दी है। पहले तो अमिताभ बच्चन ने खुद रश्मिका के वीडियो को शेयर किया और इसे गलत बताया। इसके बाद और भी सेलेब्स AI की टेक्नोलॉजी ‘डीप फेक’ के खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं। उन्हें डर सता रहा है कि ये आविष्कार कहीं अभिशाप ना बन जाए!
नागा चैतन्य से लेकर मृणाल ठाकुर और चिन्मयी श्रीपदा सहित तमाम स्टार्स इस समय Rashmika Mandanna के सपोर्ट में खड़े हैं। नागा चैतन्य चाहते हैं कि इसके खिलाफ कार्रवाई हो। नागा चैतन्य ने ट्वीट किया, ‘कार्रवाई होनी चाहिए और जो लोग इसका शिकार हुए हैं, उन लोगों की सुरक्षा के लिए किसी तरह का कानून लागू किया जाना चाहिए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *