जालंधर, ( रोजाना आजतक )-आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से पंजाब पुलिस की ओर से आम जनता के साथ धक्के शाही के खिलाफ पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने बिगुल बजाया आज दामोरिया पूल पार्क से सैकड़ो की संख्या में नौजवानों ने हाथों में तख्तियां भगवंत मान मुर्दाबाद,पंजाब पुलिस मुर्दाबाद,आम जनता के साथ धक्के शाही बंद करो बंद करो व जन-जन को संदेश पहुंचाना है आम जनता के साथ धक्के शाही करने वाली पंजाब पुलिस को सबक सिखाना है के नारे गूजे और शहीदे ए आजम भगत सिंह चौक जाकर सैकड़ो की संख्या में नौजवानों ने शहीदे आजम सरदार भगत सिंह जी की प्रतिमा के आगे संकल्प लिया कि पंजाब की धरती को नशे की दलदल में धकेलने वाले और जनता पर झूठे पर्चे देने वाले पुलिस अफसरो का स्थान जेल में होना चाहिए इसके लिए देश के प्रधानमंत्री को चाहिए कि पंजाब में झूठे पर्चे देने वाले और लोगों पर अत्याचार करने वाले अधिकारियों की सीबीआई द्वारा जांच हो इसके लिए संकल्प लिया गया और जन जन तक आंदोलन चलाने का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मांज के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष किशन लाल शर्मा ने कहा कि पंजाब पुलिस के जुल्मों का अंत शहीदे आजम भगत सिंह जी की सोच पर पहरा देने वाले युवा करेंगे और उन्होंने कहा कि जब से विवादित पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल जब से जालंधर आए हैं तब से आम जनता के साथ पुलिस धक्के शाही,नाजायज पर्चे,चोरियां,डकैतियां,नशे का व्यापार,कतल बड़ा है जो कि एक चिंता का विषय है शर्मा ने कहा की पुलिस कमिश्नर जालंधर ने इलेक्शन कमिशन के कानून की धजिया उड़ाकर थाना रामा मंडी इलाके में रहने वाले नवदीप सिंह को थाना रामा मंडी में तैनात किया गया।उसके बाद नवदीप सिंह को डिवीजन नंबर एक में तैनात किया उसके कारण दो नौजवानों ढिल्लो ब्रदर्स ने सुसाइड कर लिया।इसके दोषी मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान,डी.जी.पी.पंजाब गौरव यादव,पुलिस कमिश्नर जालंधर कुलदीप सिंह चाहल के ऊपर भी एफ.आई.आर दर्ज होनी चाहिए ताकि आगे से कोई नौजवान सुसाइड ना कर सके।और शर्मा ने कहा कि पिछले महीनों में जालंधर में साइ दास स्कूल से जो भगवा मार्च निकलना था उसको भी रोकने का प्रयास पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने किया था जोकि पंजाब और जालंधर का माहौल खराब करना चाहता था और कहा की माई हीरा गेट में व्यापारियों के साथ धक्केशाही और थोड़े दिन पहले रामा मंडी थाने में भाजपा नेताओं के साथ एस.एच.ओ.के द्वारा बदसलूकी की गईं ओर डी.सी.पी जगमोहन के कमरे में ए.सी.पी.सेंट्रल निर्मल सिंह द्वारा एन.आर.आई.प्रदीप कुमार के साथ बदसलूकी की गई और शर्मा ने कहा की डी.सी.पी हरविंदर सिंह विर्क द्वारा शहर के प्रमुख लोगों के साथ बदसलूकी की गईं इन सभी पुलिस अधिकारियों की कंप्लेंट डी.जी.पी पंजाब और मुख्यमंत्री पंजाब को भेजी गई है पर उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई इसलिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच को पंजाब पुलिस के खिलाफ सड़कों पर उतरना पड़ा अगर इन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच पंजाब पुलिस के खिलाफ एक बहुत बड़ी रैली करेगा जिसमें पंजाब पुलिस के पिछले 25–30 साल के पोल खोले जाएंगे।इस अवसर पर राजिंदर गुसाईं,अजमेर सिंह बादल,अरुण बजाज,प्ररशांत गंभीर,जसवीर बग्गा,गुरप्रीत सिंह,देवकीनंदन ठुकराल,परमजीत सिंह अनखी,राजिंदर शर्मा,जसविंदर सिंह जज,ए.के मिश्रा,सरवन शर्मा,पप्पू सिंह,रमन कुमार,रणजीत सिंह,जसविंदर सिंह,मनजिंदर सिंह,आजाद सिंह,तरलोचन सिंह,सोनकर,नरेश कुमार व अन्य साथी उपस्थित थे।