‘साडे बुजुर्ग, साडा मान’ के तहत जिला स्तरीय समागम 8 को

जालंधर,पंजाब सरकार द्वारा जिला अनुसार सीनियर सिटीजन के कल्याण के लिए शुरू किए गए ‘साडे बुजुर्ग, साडा मान’ अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम 8 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने बताया कि समारोह कपूरथला चौक नजदीक गांधी वनिता आश्रम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पंजाब सरकार द्वारा बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ देने संबंधी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने संबंधित विभागों जैसे कि सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी को कहा कि अधिक से अधिक लोगों को सूचित किया जाए ताकि लोग इसका लाभ ले सकें।
बता दें कि इस मौके पर मैडीकल जांच के साथ-साथ पैंशन के लिए इनरोलमैंट सीनियर सिटीजन कार्ड भी बनाए जाएगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *