एनआरआई सभा पंजाब के प्रधान का चुनाव- ड्राफ्ट वोटर सूची पर 10 नवंबर तक दर्ज किए जा सकते है दावे एंव आपत्तियां

जालंधर, (संजय शर्मा)-एनआरआई सभा पंजाब के अध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय सभा और सभी जिलों की मतदाता सूची का ड्राफट एनआरआई सभा पंजाब की वेबसाइट www.nrisabhapunjab.in पर उपलब्ध है।

एनआरआई सभा पंजाब के कार्यकारी डायरैक्टर-कम-एडीसी (ग्रामीण विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा ने कहा कि यदि किसी सदस्य के पास मतदाता सूची के ड्राफट के खिलाफ कोई दावा/आपत्ति है, तो वह इसे अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज)कम-चुनाव अधिकारी के समक्ष फार्म ए, बी या सी पर निर्धारित तिथि से पहले दर्ज कर सकता है। उन्होंने कहा कि जिला इकाई जालंधर/सब डिवीजन जालंधर और केंद्रीय सभा जालंधर के सदस्य अपना दावा/आपत्ति अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर( विकास)कम- चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी जालंधर के दफ्तर में दाखिल कर सकते है।
श्री बाजवा ने कहा कि सभी दावे/आपत्तियां 10 नवंबर तक जमा किए जा सकते है। उन्होंने कहा कि फार्म ईआरओ/एईआरओ के दफ्तर और एनआरआई सभा पंजाब की वेबसाइट www.nrisabhapunjab.in पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *