सरकार बुनियादी ढांचे के विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा पर दे रही है विशेष ध्यान

जालंधर, पंजाब के स्थानीय सरकारां बारे मंत्री बलकार सिंह ने आज जालंधर शहर में 4.30 करोड़ रुपये की सड़क प्रोजैक्ट का शुभारंभ किया। इनमें गढ़ा रेलवे क्रॉसिंग से पिम्स तक के काला संघ्या रोड शामिल हैं।

गढ़ा रेवले क्रॉसिंग से पिम्स तक सड़क की लंबाई 0.75 किमी है, जिस पर 2.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस प्रोजैक्ट के तहत सड़क के किनारे फुटपाथ पर जल निकासी का भी प्रावधान किया जाएगा। 2 किमी लंबी काला संघ्या सड़क पर 1.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वर्णनयोग्य है कि इन सड़कों का पुनर्निर्माण सरफेस वाटर प्रोजैक्ट के तहत किया जा रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सड़क का काम तय समय में पूरा करें और काम की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दें ताकि जनता के पैसे का सही इस्तेमाल हो सके।

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार समाज के सरवपखी विकास के लिए प्रयासरत है, जिसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि जालंधर के चतुर्मुखी विकास के लिए नगर निगम द्वारा व्यापक योजना बनाई जा रही है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी नेता सुरिंदर सिंह सोढ़ी, नगर निगम कमिश्नर ऋषिपाल सिंह व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *