सर्व सुहागिन व्रत करवा चौथ का आयोजन किया गया : नवजीत भारद्वाज

जालंधर, (संजय शर्मा)-मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मा पिंड चौक जालंधर के संचालक एवं संस्थापक नवजीत भारद्वाज की देख रेख में बहुत ही सुन्दर कार्यक्रम सर्व सुहागिन व्रत करवा चौथ का आयोजन किया गया।इस शुभ अवसर पर मां बगलामुखी धाम के सभी सेवादार परिवार सहित शामिल हुए।इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण जी की रास लीला का आयोजन किया गया।संजीव सांवरिया ने धर्म संवाद प्रतियोगिता की बहुत बढ़िया ढंग से एंकरिंग की।इस अवसर पर भजनों एवं भेंटों की अंताक्षरी का बहुत ही बढ़िया ढंग से आयोजन किया गया।
आयोजकों की और से सभी प्रतियोगियों को प्रतियोगिता में पुरस्कार स्वरुप वस्तुएं भेट की गई।
कार्यक्रम के अंत में राधा कृष्ण की जोड़ी द्वारा प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार भी विजेता को भेंट किया गया।
इस अवसर पर श्वेता भारद्वाज ,पुनम प्रभाकर, मोनिका कपूर एवं निर्मल शर्मा ने जज के रुप में सम्मिलित होकर प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर मन्नत भारद्वाज,रीमा,रमां, मिनाक्षी,सविटी, रजनी शर्मा,परवीन,शीतु हांडा,मोना शर्मा, दीपिका सैनी,सीमा शर्मा, मीरां बग्गा, कनिका शर्मा, दिव्या खन्ना,निधी गुप्ता, सिल्की गुप्ता,रिया विरदी आदि भारी संख्या में मौजूद थे।
मंदिर परिसर कार्यक्रम के उपरांत में बहुत ही सुन्दर ढंग से करवा चौथ की कथा का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *