किस समय दिखाई देगा चांद

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम के समय चंद्रमा को जल देने के साथ अपना व्रत खोलती है। करवा चौथ को कठिन व्रत में से एक माना जाता है, क्योंकि इस दिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक निर्जला व्रत रखती हैं। यह पर्व पति-पत्नी के प्रेम और अटूट रिश्ते की मिसाल है। आज के दिन शिव-पार्वती, करवा माता के साथ चंद्र देव की पूजा का विधान है। आज के दिन व्रत रखने और पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में आने वाली सभी समस्याओं से निजात मिल जाती है। आज के दिन चंद्रमा देखकर व्रत खोला जाता है। बता दें कि हर शहर में अलग-अलग समय में चंद्रोदय होता है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में किस समय दिखाई देगा चांद।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त- शाम 05 बजकर 36 मिनट से 06 बजकर 54 मिनट तक।
अमृत काल : शाम 07 बजकर 34 मिनट से 09 बजकर 13 मिनट तक।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *