पहली झलक देख दूरदर्शन ने कर दिया था इस एक्ट्रेस को इंकार

नई दिल्ली, पर्दा छोटा हो या बड़ा, माधुरी दीक्षित के हुस्ना का जादू दोनों जगह चलता है. उनकी मुस्कान और डांस की जरा सी लचक ही काफी होती है फैन्स का दिल धड़काने के लिए. एक्टिंग और डांस के मामले में माधुरी दीक्षित ने खास जगह बनाई ही है. उनकी खूबसूरती का भी कोई मुकाबला नहीं है. अपने हुनर और हुस्न के दम पर माधुरी दीक्षित ने बरसों फिल्म इंड्स्ट्री पर राज किया है और दूसरी पारी में वो टीवी पर भी छाई हुई हैं. माधुरी दीक्षित का फिल्मी करियर कुछ खास फिल्मों से शुरु नहीं हुआ. ये बात अक्सर कही सुनी गई है. लेकिन ये बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों से पहले माधुरी दीक्षित टीवी पर आने वाली थीं लेकिन वहां भी उन्हें रिजेक्शन झेलना पड़ा. माधुरी दीक्षित का फिल्मी सफर शुरु होने से पहले उन्होंने दूरदर्शन के एक शो में काम किया था. इस शो का नाम था बॉम्बे मेरी है. साल 1984 में इस शो का पायलट एपिसोड शूट किया गया और दूदर्शन के पैनल के सामने दिखाया गया. लेकिन एक ही एपिसोड के बाद दूरदर्शन ने शो को टेलीकास्ट करने से इंकार दिया. जिसके बाद सीरियल आगे बना ही नहीं. दूरदर्शन की दलील थी कि फिल्म में इंप्रेसिव स्टार कास्ट नहीं है. इस शो से माधुरी दीक्षित डेब्यू करने वाली थीं साथ ही इसमें बेंजामिन गिलानी और मजहर खान भी थे. शो के डायरेक्टर थे अनिल तेजानी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *