जालंधर, आज विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल जालंधर महानगर द्वारा श्री राम जन्मभूमि के भव्य मंदिर निर्माण के संदर्भ में शौर्य जागरण यात्रा 7 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार साय 7 बजे श्री देवी तालाब मंदिर पहुंच रही हैं।उस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक बैठक का आयोजन समाज सेवक किशन लाल शर्मा की अध्यक्षता में किशनपुरा श्री गुरु रविदास रोड़ बाबा बालक नाथ मंदिर में किया गया।इस अवसर पर सेकड़ो राम भक्त उपस्थित हुए ओर राम भक्तों ने नारे लगाए राम लला हम आएंगे मंदिर भव्य बनाएंगे,बच्चा-बच्चा राम का जन्म भूमि के काम का,जय श्री राम,जयकारा ए वीर बजरंगी हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा बाबा बालक नाथ मंदिर।इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जालंधर महानगर के मंत्री कपिल बजाज ने कहा की विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जालंधर महानगर द्वारा श्री राम जन्मभूमि भव्य मंदिर निर्माण के संदर्भ में शौर्य यात्रा 7 अक्टूबर दिन शनिवार साय 7 बजे श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचेगी। इसके लिए सभी धर्म प्रेमियों को चाहिए कि संत समाज के विचारों को सुनने के लिए सभी राम भक्त परिवार सहित पहुंचे और इस कार्यक्रम में आकर जो प्रभु राम जी के मंदिर निर्माण में शिलाय लगनी है श्री राम सेतु शीलाओं के दर्शन भी करें। इस अवसर पर अजमेर सिंह बादल,रमेश सोनी,नवीन भल्ला,शाम शर्मा,संदीप तोमर,पंडित विनोद,पंडित गोरे लाल,पंडित सगम लाल,पंडित श्री निवास,राजिंदर शर्मा,सुरेंद्र पपी,शिव कुमार दुग्गल,आजाद सिंह,नंद लाल,जय किशन सोनी,पप्पू सिंह व अन्य।