जालंधर, (संजय शर्मा)-पंजाब स्टेट फ़ूड कमिशन के सदस्य चेतन प्रकाश धालीवाल ने जालंधर जिले के विभिन्न स्कूलों में स्कूली छात्रों को दिए जाने वाले मिड-डे मील और राशन डिपो की अचानक जांच की।
सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल मिहतपुर, सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल मिहतपुर, सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल लड़के मिहतपुर, सरकारी प्राइमरी स्कूल शाहपुर, आंगनवाड़ी केंद्र रसूलपुर, गुरु हरगोबिंद बेट खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल मिहतपुर, सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल खानपुर, आंगनवाड़ी केंद्र नंबर 5 और 6 अपरा, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल अपरा, सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल अपरा, आंगनवाड़ी केंद्र नंबर 1 और 2, सरकारी प्राइमरी स्कूल मरोन के इलावा राशन डिपो तालाब वाला मोहल्ला और माहिमपुर, शादी खान मोहल्ला मिहतपुर और फिल्लौर में राशन डिपो का दौरा करके निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य चेतन प्रकाश धालीवाल ने विभिन्न अधिकारियों और स्कूल शिक्षकों से कहा कि स्कूली छात्रों को मिड डे मील भोजन व्यवस्थित तरीके से परोसा जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से मिड डे मील भोजन के संबंध में जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को दिया जाने वाला भोजन स्वच्छ एवं पूर्णतः पौष्टिक होना चाहिए। उन्होंने राशन डिपो मालिकों से कहा कि वे अपने डिपो पर विभिन्न योजनाओं व आवश्यक सूचनाओं से संबंधित बोर्ड अवश्य लगाएं ताकि लोगों को समय पर जानकारी मिल सके। इस अवसर पर उन्होंने स्कूली बच्चों से मिड डे मील भोजन के संबंध में चर्चा भी की।