रत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप सुपर 4 मैच रविवार को बारिश के कारण रद्द होने के बाद सोमवार को रिजर्व डे में फिर खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पाकिस्तान को केएल राहुल और विराट कोहली के शतक के दम पर 357 रनों का लक्ष्य दिया है. मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई. वे केवल दो विकेट ही निकाल पाए. शुभमन गिल और रोहित शर्मा दोनों ने अर्धशतक जड़े. पाक की ओर से शाहीन अफरीदी और नसीम शाह को एक-एक विकेट मिले