जालंधर, श्री सिद्ध बाबा सोडल मंदिर तालाब कार सेवा कमेटी की एक बैठक मंदिर कार्यालय में प्रधान यशपाल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में पास किया गया की बाबा सोडल जी का पावन मेला जो के इस वर्ष 28 सितंबर 2023 को आ रहा है उसी के परबंधों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई । पास किया गया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री सिद्ध बाबा सोडल मंदिर तलाव कार सेवा कमेटी अपने सारे कार्यक्रम करेगी। महासचिव रवि मारवाह ने बताया की कार सेवा कमेटी की ओर से सोडल मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से एक विशाल लंगर तालाब के ऊपर लगाया जाएगा जो के 27 सितंबर शाम को शुरू होकर मेला समाप्ति तक लगातार चलता रहेगा और इस लंगर में कई तरह के पकवान बनाए जाएंगे और बाबा जी को भोग लगाया जाएगा । सोडल मंदिर तालाब कार सेवा कमेटी की ओर से मेले पर आने वाले गण मान्य व्यक्तियों को बाबा जी का स्मृति चिन्ह और बाबा जी का सिरोपा डालकर सम्मानित किया जाएगा।
ओम प्रकाश सप्पल ने कहा की कार सेवा कमेटी के डेढ़ सौ वॉलिंटियर मेले में आए हुए भक्तों की सेवा में 24 घंटे लगे रहेंगे ताकि आने वाले भक्तजनों को किसी किस्म की कोई परेशानी ना हो। इस बैठक में प्रधान यशपाल ठाकुर, महासचिव रवि मौजूद थे