फ्री मेडिकल कैंप 17 को चन्नप्रीत मेमोरियल चैरिटेबल अस्पताल बस्ती गुजां में

जालंधर, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया के स्वर्गीय स्पुत्र काका चन्नप्रीत सिंह (चन्नी ) की याद में आयोजित 12वां मेगा हड्डियों , दिल के मरीजों, आंखों,नाक, कान,गले, दांतों तथा फिजियोथैरेपी का फ्री मेडिकल कैंप 17 सितंबर 2023 दिन रविवार को चन्नप्रीत मेमोरियल चैरिटेबल अस्पताल बस्ती गुजां जालंधर में सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक चलने वाले कैंप का मुख्य अतिथि सांसद सुशील रिंकू द्वारा शुभारंभ किया जाएगा।

17 सितंबर को प्रातः 8 बजे कीर्तन अरदास के पश्चात 9 बजे गुरु का लंगर संगत में वितरित किया जाएगा।
जिसके संबंध में आज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बस्ती गुजां में कैंप की रुपरेखा तैयार करने हेतु सहयोगी संस्थाओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने कैंप को सफल बनाने तथा कैंप को सुव्यवस्थित रूप से चलाने के लिए अपने सुझाव दिए गए।
कमलजीत सिंह भाटिया ने बताया कि इस कैंप में डॉ तरनदीप सिंह, डॉ चेतन गोयल, डॉ आरिफ इकबाल, डॉ परीनिता अहीर, डॉ पवन‌ अरोड़ा, डॉ पलक आनंद, डॉ मानसी मरीजों का निरीक्षण कर मुफ्त दवाइयां देंगे।
आगाज़ एनजीओ के प्रधान परमप्रीत सिंह विट्टी ने बताया कि उनकी एनजीओ की तरफ से थेलेसीमिया बच्चों के लिए एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विशाल खेड़ा ओपटिकल की तरफ से आंखों की जांच कर चश्मे के नंबर दिए जाएंगे।
कैंप दौरान अमित राज सागर बीडीएस के टेस्ट तथा लैब टेक्नीशियन जसबीर कौर की तरफ से इसीजी तथा शुगर के टेस्ट फ्री किए जाएंगे।
आंखों के ड्रॉप्स तथा दवाईयां स.राजवंत सिंह सैंहबी तथा सुबह का नाश्ता स.जतिंदर सिंह सैंहबी की तरफ से दिया जाएगा।
चन्नप्रीत मेमोरियल चैरिटेबल अस्पताल के कोषाध्यक्ष सतीश कुमार ने सभी से ज्यादा से ज्यादा अस्पताल के साथ जुड़ने तथा सहयोग देने का आवाहन किया ताकि हम और भी बढ़िया ढंग से लोगों के सेवा कर सकें।
आज की बैठक में चन्नप्रीत मेमोरियल चैरिटेबल अस्पताल कमेटी की तरफ से चेयरमैन कमलजीत सिंह भाटिया, प्रधान अमरजीत सिंह धमीजा, कैशियर सतीश कुमार, बलविंदर सिंह, जसबीर सिंह, अमृतपाल सिंह भाटिया, इंद्रवीर सिंह, अमरजीत सिंह भाटिया, अश्विनी कुमार, महेंद्र पाल, चनप्रीत सिंह,भारत विकास परिषद (जालंधर दक्षिण) की तरफ से डॉक्टर राजेश मनन, रमेश विज, गोपाल कृष्ण अरोड़ा, केएल अरोड़ा, अशोक सारंगल,ग्रीन लाइफ वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से कमल टक्कर, हरप्रीत सिंह गांधी, अरुण ओबेरॉय, हरप्रीत सिंह भाटिया, सोनू कंडा,ब्रिज चड्ढा, कश्मीर सिंह ग्रीनलैंड,आखरी उम्मीद वेलफेयर सोसाइटी तथा ह्यूमन केयर वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य परमप्रीत सिंह विट्टी, अमरजीत सिंह मंगा, जसप्रीत सिंह जोली, विनोद कुमार, प्रभदीप सिंह बेदी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *