पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने शनिवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) पर पलटवार किया है. सीएम ने कहा, ‘यह कोई नई बात नहीं है कि राज्यपाल मुझे पत्र लिखें और ऐसी भाषा का प्रयोग करें. हम इसे देखते रहे हैं. लेकिन कल गवर्नर ने पंजाबियों को क्या धमकी दी? उस वर्तमान नियम की अनुशंसा अनुच्छेद 356 के अंतर्गत की जायेगी. मैं उस पर जवाब देना चाहता हूं.’
सीएम ने कहा कि, आपने दो चीजों के बारे में बात की है. पहला कानून व्यवस्था, मैं बताना चाहता हूं कि जब से हमारी सरकार ने 23,518 ड्रग तस्करों को, 1,627 किलोग्राम से अधिक हेरोइन पकड़ी है. इसके साथ ही 13.29 करोड़ ड्रग मनी और 66 ड्रग तस्करों की संपत्तियां कुर्क की गई हैं. अभी 23 अगस्त को ही 41 किलो हेरोइन पकड़ी गई है. फिलहाल आपको बता दूं कि, पंजाब में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है. मैं राज्यपाल को याद दिलाना चाहता हूं कि, क्या हरियाणा के राज्यपाल ने नूंह को लेकर हरियाणा के सीएम को कोई नोटिस दिया है. सिर्फ इसलिए क्योंकि हरियाणा केंद्र की तरह बीजेपी की सरकार है.