जालंधर, (संजय शर्मा)- राज्य स्तरीय प्रबंधन समिति के निर्देश पर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर वरिंदरपाल सिंह बाजवा के नेतृत्व में पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एक टीम ने अपशिष्ट उपचार संयंत्रों और सीवेज उपचार संयंत्रों की कार्यप्रणाली की जांच करने के लिए विभिन्न उद्योगों का निरीक्षण किया।
टीम ने जिले में फूडकोस्ट इंटरनेशनल, द दोआबा को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड और 5-एमएलडी एसटीपी का निरीक्षण किया ।
टीम ने बताया कि उद्योगों में बड़े पैमाने पर रेड श्रेणी की इकाइयां हैं और वहां एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट चालू पाए गए है। जबकि एस.टी.पी हाल ही में चालू किया गया था। टीम ने पीएसआईईसी विभाग को क्षेत्र की बाक़ी पाइपलाइन यानी फोकल प्वाइंट जालंधर को जोड़ने के लिए कहा ताकि क्षेत्र का सारा अपशिष्ट जल एसटीपी में संशोधित किया जा सके ।