जालंधर, (संजय शर्मा)-गीता मंदिर अर्बन एस्टेट फेस वन में चल रही भागवत कथा में आज महाराज भूपेंद्र देव सरल जी महाराज ने भागवत कथा को सुनने के महत्व को बताया आज श्री कृष्ण जन्म उत्सव को बहुत धूमधाम से मनाया गया प्रधान श्री राजेश अग्रवाल जी ने नंद बनकर बाल गोपाल जी को सिर पर उठाकर लोगों को उनके दर्शन करवाएं बहुत भारी संख्या में लोगों ने आज कथा में भाग लिया कथा में खिलौने टॉफियां पेड़े लड्डू बर्फी और तरह-तरह के प्रसाद भक्तों में बांटे गए मंदिर के प्रधान श्री राजेश अग्रवाल अनुराग अग्रवाल किरण शर्मा वीणा शर्मा महेंद्र प्रताप अनिल बालकिशन अमृतलाल धवन शीतल सुनैना विजय गुप्ता युधिस्टर गुप्ता अंशुमन पुरी इत्यादि समेत बहुत से भक्तों ने भाग लिया