भाजपा जालंधर (शहरी) द्वारा’विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर निकाला गया शांति मार्च

जालंधर, भाजपा जालंधर (शहरी) के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में विभाजन विभीषिका दिवस पर स्थानीय पार्टी कार्यालय सर्कुलर रोड नजदीक (शीतला माता मंदिर) में पहले सभी कार्यकर्ताओं को विभाजन के ऊपर बनी एक लघु फिल्म दिखाई गई और उसके बाद विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं ने शांति मार्च निकाला गया जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया,पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव कृष्णदेव भंडारी,प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, जिला महामंत्री अशोक सरीन,अमरजीत सिंह गोल्डी, पुनीत शुक्ला,मनोज अग्रवाल, किशन लाल शर्मा ,एवं अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि मुस्लिम लीग एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए भारत विभाजन के दर्द को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता, 14 अगस्त 1947 को इन लोगों की वजह से लाखों भारतीयों का कत्लेआम कर उनको बेघर कर पलायन करने को मजबूर होना पड़ा सुशील शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका के तौर पर मनाया जा रहा है ताकि आज की युवा पीढ़ी को इतिहास के बारे में बताया जा सके क्योंकि जिन हजारों लोगों ने इस आजादी को हासिल करने के लिए लड़ाई लड़ी उन्हें मालूम नहीं था कि मुस्लिम लीग और कांग्रेस पार्टी अपने फायदे के लिए देश का विभाजन करेगी और इसका सबसे ज्यादा संताप और दर्द उत्तर भारत, खास कर पंजाब ने झेला था। सुशील शर्मा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सभी कार्यकर्त्ता ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया । सुशील शर्मा ने कहा कि बंटवारे के दर्द से आज की पीढ़ी को रु ब-रु करवाने तथा अपनी स्मृतियों से आने वाली भावी पीढ़ियों को अवगत करवाने के लिए भाजपा द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का फैसला किया है। इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया ,मनीष विज, दविंदर भारद्वाज, वरुण कंबोज ,अश्विनी भंडारी, राकेश शर्मा, संदीप शर्मा,अमृतपाल सिंह, मनीष बल, गौरव जोशी,प्रशांत गंभीर, जनक भगत,राहुल जम्वाल, कुलदीप मानक,विजय चड्ढा, अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *