जालंधर, चुनाव आयोग द्वारा स्वतंत्रता दिवस को समर्पित एक ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता कल 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे का आयोजित की जा रही है, जिसमें भारत की स्वतंत्रता, भारत के संविधान और भारत के चुनाव आयोग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी विशेष सारंगल ने बताया कि ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के दौरान पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले विजेताओं को क्रमअनुसार: 1500, 1200 और 1000 रुपये का पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 50 प्रश्नों के लिए 30 मिनट का समय होगा और क्विज निर्धारित समय पर समाप्त होगी।
उन्होंने कहा कि लिंक मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब के फेसबुक और ट्विटर पेज पर सांझा किया जाएगा, यदि एक से अधिक प्रतियोगियों के बराबर नंबर है, तो विजेताओं का चुनाव लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। बता दें कि क्विज को तय समय के भीतर पूरा करना होगा और इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।