जालंधर, (संजय शर्मा)- पंजाब के राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने आज कारगिल विजय दिवस मौके शहीदों को श्रद्धा के फूल भेंट करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए सुरक्षा बलों की शहादत बेमिसाल बहादुरी और दृढ़ता का प्रतीक है और सारा देश इनका हमेशा ऋणी रहेगा।
कशयप युवा धार्मिक सभा द्वारा कारगिल के शहीदों को नमन करने के लिए करवाए गए वार्षिक श्रद्धांजलि समागम पर मौके पर राजस्व मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा कारगिल की बर्फ़ीले चोटियों पर दुश्मन को मारते हुए देश विरोधी ताकतों को पराजय दी थी जो कि युवा पीढ़ी को हमेशा ही देश भक्ति से जोड़े रखने के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगी। बहादुर सैनिकों के बलिदान आगे सिर झुकाते हुए ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि अत्यधिक मुश्किलों के बावजूद हमारे बहादुर सुरक्षा बलों ने देश की एकता और अखंडता पर कोई आँच नहीं आने दी, जिसके लिए देश इन शहीदों को हमेशा नमन और याद करता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शूरवीर योद्धाओं का नाम इतिहास में सुनहरी अक्षरों में दर्ज रहेगा।
राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि शहीदों को याद रखते हुए उनके परिवारों का सम्मान करना सभी का कत्वर्य है क्योंकि इनकी शहादत के कारण सारा देश चैन की नींद सो रहा है। कशयप युवा धार्मिक सभा की प्रशंसा करते राजस्व मंत्री ने कहा कि हम सभी को ऐसे मौकों में बढ चढ़ कर भाग लेते हुए देश की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले महान शहीदों को नमन करना चाहिए। उन्होंने कशयप युवा सभा को दो लाख रुपए की ग्रांट देने का भी ऐलान किया।
इस मौके राजस्व मंत्री ने पदमश्री विजय चोपड़ा, विधायक रमन अरोड़ा, डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल और कर्नल मनमोहन सिंह, ने शहीदों को श्रद्धा के फूल भेंट किए। उन्होंने कारगिल के शहीदों के पारिवारिक सदस्यों के साथ मुलाकात और बातचीत भी की। इस मौके दूसरो के इलावा सभा के प्रधान पवन कुमार, किशन लाल, बी.एन.शर्मा, रवि वर्मा, राज कुमार के इलावा अलग- अलग स्कूलों के विद्यार्थी भी मौजूद थे जिन्होंने शहीदों को श्रद्धा के फूल भेंट किए।