विपक्षी दलों का प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव संख्याबल के लिहाज से विफल होना तय है लेकिन उनकी दलील है कि वे चर्चा के दौरान मणिपुर मुद्दे पर सरकर को घेरकर अवधारणा बनाने की लड़ाई जीत जाएंगे. हालांकि विपक्षी दलों के गठबंधन और एनडीए (NDA) से अलग के दलों का इस अविश्वास प्रस्ताव पर क्या रुख होगा?, इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें चल रही हैं. इसी बीच बीएसपी (BSP) सांसद मलूक नागर (Malook Nagar) की प्रतिक्रिया आई है.
अविश्वास प्रस्ताव पर बीएसपी सांसद ने कहा, “हमारे लिए देश और उसके लोग पहले हैं. हम चर्चा में हिस्सा लेंगे. हम मणिपुर की हर बात पर विस्तार से चर्चा करेंगे. हम पहले ही मांग कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री बदला जाए. हम राजस्थान पर भी चर्चा करेंगे जहां दलितों और पिछड़ों के साथ बलात्कार हो रहा है और वहां भी सीएम बदले जाएं इस पर चर्चा करेंगे. हम 500 करोड़ रुपये की डायरी पर चर्चा करेंगे. हम छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्य प्रदेश में दलितों पर हो रहे अत्याचार पर भी चर्चा करेंगे.”