नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ के कॉमेडी यूट्यूबर देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत हो गई. सोमवार को ये हादसा रायपुर के लभांडी इलाके में हुआ. अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक एक ट्रक ने पीछे से देवराज की बाइक टक्कर मार दी, बाइक से छिटककर देवराज सड़क पर गिरे। सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आने से उनकी मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने देवराज और उनके साथ मौजूद एक साथी को अंबेडकर अस्पताल भेजा. मगर देवराज की जान नहीं बच सकी. दोनों रायपुर में एक यूट्यूब वीडियो की शूटिंग के सिलसिले में आए थे. देवराज मूलत: महासमुंद के रहने वाले थे. कुछ साल पहले दिल बुरा लगता है नाम के एक शॉर्ट वीडियो की वजह से देवराज देश में फेमस हुए. कई मीम शेयर हुआ करते थे. देवराज सोशल मीडिया में कॉमेडी वीडियो भी बनाया करते थे.