बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में हुआ श्री शनिदेव महाराज के निमित्त आलौकिक हवन : यज्ञ

जालंधर, (संजय शर्मा )-मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मां पिंड चौक में श्री शनिदेव महाराज के निमित्त श्रृंखलाबद्ध हवन यज्ञ का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। सर्व प्रथम सभी मुख्य यजमान दिशांत शर्मा से वैदिक रीति अनुसार गौरी गणेश, नवग्रह, पंचोपचार, षोडशोपचार, कलश, पूजन उपरांत आए हुए सभी भक्तों से हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई । श्री शनिदेव महाराज के जाप उपरांत मां बगलामुखी जी के निमित्त भी माला मंत्र जाप एवं हवन यज्ञ में विशेष रूप आहुतियां धाम के संचालक व संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने डलवाई। हवन-यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत नवजीत भारद्वाज ने आए हुए भक्तों से अपनी बात कहते हुए कहा कि आप प्राणी कहलाते हैं, जो प्राणों के माध्यम से जीता है उसे प्राणी कहा जाता है। मनुष्य में 10 प्रकार के प्राण होते हैं, उनकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। अपने प्राणों के प्रति सावधानी रखना चाहिए। हम शारीरिक, आर्थिक, मन वचन, काया और बल के कारण आवेश में आकर अपने प्राणों को कमजोर करते हैं, परिवार के सदस्य भी सदमे में आ जाते हैं दूसरे सदस्य भी रु ग्ण हो जाते हैं। यदि आप आवेश में आकर क्रुद्ध होकर कुछ बोलते हैं वह किसी को धक्का देने से भी ज्यादा चोट पहुंचाता है। दूसरों के कटु शब्द सुनकर हम आवेश में आ जाते हैं, हमारे मान- अभिमान पर चोट होती है। अपनी स्थिति जो स्वयं संभाल ले वह दूसरे को भी आधार दे सकता है, चिंताएं और रोग ऐसे लोगों को कम होते हैं जो संतुलित जीवन जीते हैं। इस अवसर पर श्रीकंठ जज, राकेश प्रभाकर गुलशन शर्मा, समीर कपूर, अजीत कुमार, प्रदीप शर्मा, नवदीप, रमनदीप, मनजीत सिंह, संजीव सोंधी, राकेश प्रभाकर, विवेक सहगल, रेखा सहगल, मनीष कुमार, अमरेंद्र कुमार शर्मा,बावा गौरव जोशी, रवि वासुदेव,शाम लाल शर्मा, बलिजंदर सिंह,समीर कपूर, रोहित भाटिया, प्रिंस कौंडल, अमरेंद्र कुमार शर्मा, गुलशन शर्मा, दिशांत, लवली शर्मा,राजेश महाजन, मनीष शर्मा, अिश्वनी शर्मा धूप वाले, संजीव शर्मा, विनोद लूथरा, यज्ञदत्त, अवतार सिंह, पंकज, मानव शर्मा, बावा खन्ना, संजय, सोनू छाबड़ा, नवीन, डा. गुप्ता,विकास अग्रवाल, दिशांत शर्मा,अशोक शर्मा, दीपक, प्रिंस, राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह, गनेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, अजय, सौरभ मल्होत्ना, प्रदीप शर्मा, पंकज, मनी, लवली रल्हन, विनोद खन्ना, मुकेश चौधरी, इकबाल, प्रवीण, दीपक, विदुर, जे डी, अशोक शर्मा,सुनील जग्गी, प्रिंस सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आरती उपरांत प्रसाद रूपी लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *