केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ सीएम अरविंद केजरीवाल हुंकार भरेंगे

नई दिल्ली, रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी (AAP) की मेगा रैली (AAP Rally Ramlila Ground) हो रही है। दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण संबंधी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ सीएम अरविंद केजरीवाल हुंकार भरेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि महारैली में एक लाख लोग शामिल होंगे। हालांकि, रामलीला मैदान जाने वाली सड़कों पर ज्‍यादा भीड़ नहीं दिख रही। रैली में केजरीवाल के साथ पंजाब सीएम भगवंत मान और सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संजय सिंह सहित पार्टी के बड़े नेता शिरकत करेंगे। केजरीवाल ने इसी रामलीला मैदान से 2012 में राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। रविवार (11 जून) को वह फिर केंद्र सरकार के खिलाफ झंडा बुलंद करेंगे। दरअसल, केंद्र ने 19 मई को जारी अध्यादेश में राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण की स्थापना का प्रावधान किया गया। इसके जरिए सेवाओं से संबंधित मामलों पर नियंत्रण अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया। 11 मई को सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और भूमि को छोड़कर दिल्ली सरकार को अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़े मामलों पर नियंत्रण दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *