अमित शाह का उद्धव ठाकरे पर बड़ा आरोप, कहा- ‘BJP को धोखा देने के लिए शरद पवार के साथ मिलकर…

Maharashtra Politics: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को शिवसेना (Shiv Sena UBT) के नेता उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से हाथ मिलाकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को धोखा देने का आरोप लगाया.

केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर बीजेपी के संपर्क अभियान के तहत अमित शाह ने नांदेड़ में एक रैली को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पिछले साल ठाकरे नीत महा विकास आघाड़ी (MVA) सरकार को नहीं गिराया, बल्कि ठाकरे की नीतियों से थक चुके शिवसैनिक शरद पवार (Sharad Pawar) के नेतृत्व वाली राकांपा के साथ जाने को तैयार नहीं थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *