जालंधर, पंजाब के मास्टर सलीम का रिश्तेदार चोर निकला। सलीम के इस रिश्तेदार को पुलिस ने साइकिल चोरी करते गिरफ्तार किया है। खबर है कि यह रिश्तेदार सिंगर मास्टर सलीम का जीजा है, जो चोर गिरोह का आका है और साइकिल चोरी के साथ साथ कई तरह की चोरियां करता था।
डिवीजन नं. 3 की पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 चोरों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों में एक चोर सिंगर मास्टर सलीम का जीजा भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस ने इनसे चोरी के 3 मोटरसाइकिल, 4 महंगे साइकिल, 35 डिब्बे चप्पल, 2 एल.ई.डी. टीवी, साइकिल रेहड़ी, ताले तोड़ने के औजार बरामद किए हैं।