शहीदों के नाम की सौगंध उठा कर सत्ता सँभालने वाली आप सरकार कर रही राष्ट्रीय ध्वज का अपमान : किशनलाल शर्मा

जालंधर, (संजय शर्मा)- स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास लहरा रहे कटे- फटे राष्ट्रीय ध्वज को बदलने के लिए आज दीन दयाल स्मृति मंच पंजाब के अध्यक्ष किशनलाल शर्मा ने एडीसी को ज्ञापन देकर बिना कोई देरी किये बदलने की मांग की है।इस मौके किशनलाल शर्मा ने कहा कि जहां एक तरफ पूरा देश गौरव के साथ स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन के पास लगे तिरंगे का अपमान हो रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। कई प्रशासनिक अधिकारियों का भी यहाँ से निकलना होता है, लेकिन वो भी देश के सम्मान राष्ट्र ध्वज की ओर अपनी नजर इनायत नहीं कर सके। इस लापरवाही का आलम इस बात से लगाया जा सकता है कि फटा हुआ तिरंगा आज भी रेलवे स्टेशन के पास लहरा रहा है। इस तिरंगे की तस्वीर बयां कर रही है कि आप सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों के मन में राष्ट्रीय ध्वज प्रति कितना सम्मान है। श्री शर्मा के अनुसार इससे एक बात तो साफ़ है की तिरंगा ध्वज को सम्मानपूर्वक रखने में न तो सरकार और न ही प्रशासन कोई भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।श्री शर्मा का कहना है कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है और प्रशासन को इसका हमेशा सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान पूर्वक उतरवाकर जल्द से जल्द नया झंडा लगवाया जाए अन्यथा दीन दयाल स्मृति मंच सभी समाजसेवी संगठनों के साथ मिलकर सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेगा।ज्ञानी तरलोक सिंह डॉक्टर वनीत शर्मा नवीन भल्ला प्रशांत गंभीर अजमेर सिंह बादल सतीश कुमार आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *