भाजपा मानवाधिकार प्रकोष्ठ की प्रदेश सह सयोंजक आरती राजपूत समाजहित में कर रही निःस्वार्थ भाव से कार्य

जालंधर, (संजय शर्मा)-भारतीय जनता पार्टी मानवाधिकार प्रकोष्ठ की प्रदेश सह सयोंजक आरती राजपूत जलांधर शहर में समाजहित में अग्रणी होकर निःस्वार्थ भाव से निरंतर कार्य कर रही है।वर्तमान में वो शहर की एक ऐसी शख्सियत है, जो एक समाजसेविका के रूप में अपनी कार्यशैली के दम पर सिर्फ आम लोगों में नही बल्कि सरकारी तंत्र में भी अपनी पकड़ बना चुकी है।इसके उदाहरण में हम आपको बता दे कि वो किसी भी प्रशासन के आला अफसरों तक अपनी बात सम्मानित तरीके से रखने के लिए जानी जाती है और प्रशासन भी इनकी हर बात को गंभीरता से लेकर उनको हर तरह से सहयोग करता है।आज आरती राजपूत जालंधर का वो नाम है जिसे किसी पहचान की जरूरत नहीं है। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने उनके कार्य की सराहना करते हुए अपने मानवाधिकार सैल में प्रदेश सह संयोजक चुना था। मगर इसके बाद भी अकसर उन्हें आम लोगों के बीच तालमेल बिठाते हुए देखा जा सकता है।शहर में आम जनता की दबी हुई आवाज़ को बुलंद करने में आरती राजपूत अपना योगदान पूरी ईमानदारी से दे रही है औऱ उनकी वचनवद्धता है कि वे भविष्य में भी सामाजिक हित में समर्पित भाव से कार्य करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *