अदाणी ग्रुप की कंपनियों की फंडिंग को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए क्या बड़ा कदम उठाने की तैयारी में?

अदाणी ग्रुप की कंपनियों को लेकर बड़ी खबर आ रही है. अदाणी ग्रुप की तीन की कंपनियां इक्विटी शेयर बिक्री के जरिए करीब 3 अरब डॉलर जुटानी की कोशिश में हैं. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद ग्रुप को लगे झटके अदाणी ग्रुप सबसे साहसिक वापसी की तैयारी में है. इससे पहले अदाणी ग्रुप की प्रमुख फर्म अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड के लिए बोर्ड पहले ही संस्थापगत निवेशकों को शेयर बिक्री के माध्यम से 21 हजार करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दे चुका है. 3.5 अरब अमेरिकी डॉलर की फंडिंग का इस्तेमाल ग्रुप के पूंजीगत खर्च की जरूरतों को पूरा करने के लिए जाएगा. इसके अलावा चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के भीतर यह पूरा होने की संभावना है. फंडिंग जुटाने के लिए क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल खरीदारों को शेयर जारी करके किया जाएगा.
इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि यूरोप और मध्य पूर्व के निवेशकों ने इसमें काफी दिलचस्पी दिखाई है. सूत्रों के मुताबिक, कुछ मौजूदा निवेशकों के द्वारा ऑफर को सब्सक्राइब करने की संभावना है और कुछ नए निवेशक भी इस पूरी प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *