भारत-नेपाल सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित व्यापक वार्ता

नई दिल्‍ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की यात्रा पर आए अपने नेपाली समकक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ से बृहस्पतिवार को ऊर्जा, संपर्क और व्यापार सहित कई क्षेत्रों में भारत-नेपाल सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित व्यापक वार्ता की. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके नेपाली समकक्ष ने भारत के रूपईडीहा और नेपाल के नेपालगंज में एकीकृत जांच चौकी का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि आज मैंने और प्रधानमंत्री प्रचण्ड जी ने भविष्य में अपनी पार्टनरशिप को सुपरहिट बनाने के लिए बहुत से महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने नेपाली समकक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ से बातचीत के बाद कहा, हम भारत-नेपाल संबंधों को हिमालय की ऊंचाई तक ले जाने के प्रयास जारी रखेंगे. पीएम मोदी ने कहा, “भारत और नेपाल ने व्यापार और ऊर्जा सहित कई अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए. प्रधानमंत्री प्रचंड और मैंने भविष्य में हमारी साझेदारी को ‘सुपर हिट’ बनाने के लिए आज कई अहम फैसले लिए हैं. आज ट्रांजिट अग्रीमेंट संपन्न किया गया है. इसमें नेपाल के लोगों के लिए, नए रेल रूट्स के साथ साथ, भारत के इनलैंड वॉटरवे की सुविधा का भी प्रावधान किया गया है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *