टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इस वक्त प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में हैं। ‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका ने 2018 में शोएब इब्राहिम के साथ निकाह किया। पिछले साल उन्होंने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। दोनों अपने व्लॉग में रोजमर्रा की जिंदगी के बारे में फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। शोएब इस वक्त टीवी सीरियल ‘अजूनी’ में व्यस्त हैं। वहीं दीपिका प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। इस बीच फैन्स के मन में कई बार ऐसे सवाल उठे कि क्या दीपिका जल्द टीवी पर वापसी करेंगी। अब इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया।
दीपिका ने अपने करियर में टीवी सीरियल से लेकर रियलिटी शोज तक किए हैं। वह ‘बिग बॉस 12’ की विनर रह चुकी हैं। आखिरी बार वह 2020 में करण ग्रोवर के साथ सीरियल ‘कहां हम कहां तुम’ में दिखी थीं। अभी दीपिका घर पर हैं और अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रख रही हैं। बच्चे के आने से पहले उनके घर के इंटीरियर का भी काम तेजी से चल रहा है। दीपिका ने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाली बात बताई कि दोबारा एक्टिंग में लौटने का उनका कोई इरादा नहीं है। टेली चक्कर के साथ बात करते हुए दीपिका ने कहा, ‘मैं प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हूं और पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हूं। मेरी एक्साइटमेंट नेक्स्ट लेवल की है। मैंने बहुत छोटी उम्र से काम करना शुरू कर दिया था और यह करीब 10-15 साल तक चला। जब मैं प्रेग्नेंट हुई तो मैंने शोएब को बता दिया था कि अब एक्टिंग नहीं करना चाहती। बस हो गया मेरा। मैं बस हाउसवाइफ और मां बनकर जिंदगी बिताना चाहती हूं।’ पढ़ाई खत्म करने के बाद दीपिका ने 3 साल तक जेट एयरवेज में फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर काम किया। स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उन्होंने जॉब छोड़ दी थी और फिर एक्टिंग के क्षेत्र में आईं। 2010 में उन्होंने टीवी सीरियल ‘नीर भरे तेरे नैना देवी’ से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने अगले नजनम मोहे बिटिया ही कीजो’ में काम किया। उन्हें ‘ससुराल सिमर का’ से पहचान मिली।